मैं क्यों लिखता हूँ? के आधार पर बताइए कि-

(क) लेखक को कौन-सी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं?


(ख) किसी रचनाकार के प्रेरणा स्रोत किसी दूसरे को कुछ भी रचने के लिए किस तरह उत्साहित कर सकते हैं?

(क) किसी भी लेखक को लिखने के लिए निम्न बातें प्रेरित करती हैं-

सर्वप्रथम तो लेखक को यह जानने की प्रेरणा लिखने के लिए प्रेरित करती है कि वह लिखता क्यों है| इस बात को जानने, समझने के लिए वह लिखता है|


(A) आंतरिक विवशता- लेखकीय समुदाय के व्यक्तियों में अपनी अनुभूति को प्रकट करने अथवा अपनी बात को कहने की इच्छा या उत्कंठा इतनी बलबती हो जाती है कि वह उसे लिखने के लिए मजबूर कर देती है| जब तक वह अपनी बात को लिख न दे तब तक उसकी अंतरआत्मा उसे बेचैन किये रहती है|


(B) संपादक और प्रकाशक के आग्रह पर- लेखक आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अथवा किन्हीं संपादकों और प्रकाशकों के आग्रह करने पर भी लिखते हैं|


(C) आर्थिक विवशता- लेखक को लिखने के लिए पारिश्रमिक भी मिलता है| लेखक भी एक आम नागरिक होता है और उसे भी अपनी जिंदगी को सुचारू रूप से चलाने के लिए आर्थिक संसाधन चाहिए इसीलिये लेखक आर्थिक लाभ के लिए भी लिखते हैं|


(D) प्रसिद्धि पाने अथवा शौक के लिए- ऐसे भी कई लेखक होते हैं जिनके लिए लेखन एक शौक होता है| वे इसके माध्यम से प्रसिद्धि पाना चाहते हैं अथवा अपने खाली वक्त को रोचक बनाना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से वे लिखते हैं|


(ख) किसी रचनाकार के प्रेरणास्रोत रचनाकार को कुछ भी लिखने के लिए विविध प्रकार से उत्साहित करते और बेहतरीन रचना लिखने की अपेक्षा करते हैं। लेखक को जो बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं उन सबकी सम्पूर्ति को पूरा होने की बात कहते हैं या उनसे मुक्त हो जाने का अवसर बताते हैं।


4